नेपा मिल के नावथा हैडवर्क स्थित डैम की दीवार तोड़ी गई।
प्रदेश पत्रिका :- नावथा हैड वर्क स्थित डैम में आए दिन अज्ञात लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं।। यहां दीवार को तोड़ने से पानी बुरहानपुर की ओर बह रहा है। इससे नेपानगर में गर्मी में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दरअसल नावथा में नेपा मिल का पंप हाउस है। यहां से पानी पंप कर नगर में स्थित फिल्टर प्लांट पर आता है। यहां से वितरण होता है, लेकिन 8 मार्च को अज्ञात लोगों ने पानी स्टोरेज के लिए बने डैम की दीवार तोड़ दी।
नेपा मिल अफसरों का कहना है कि इससे पहले भी अज्ञात लोग ऐसा कर चुके हैं। नेपा मिल की ओर से कई बार इसकी मरम्मत कराई गई। अज्ञात लोगों ने फिर इसे नुकसान पहुंचाया। अब इसे लेकर नेपा मिल कार्रवाई की तैयारी में है।
नेपा मिल अफसरों के अनुसार किसी व्यक्ति ने दीवार को तोड़ दिया है। इससे दो दिनों से पानी बह रहा है जो बुरहानपुर के गांवों की ओर जा रहा है। इससे गर्मी के दिनों में नेपानगर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेपा मिल का सिविल डिपार्टमेंट इससे पहले भी यहां मरम्मत का कम करा चुका है। अब नेपा मिल इसे लेकर कार्रवाई की तैयारी में है।
आप देख रहे हैं 👇
Comments
Post a Comment