Skip to main content

बार-बार नेपा मिल के नावथा स्थित डैम को नुकसान पहुंचा रहे अज्ञात लोग।

 

नेपा मिल के नावथा हैडवर्क स्थित डैम की दीवार तोड़ी गई।

प्रदेश पत्रिका :- नावथा हैड वर्क स्थित डैम में आए दिन अज्ञात लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं।। यहां दीवार को तोड़ने से पानी बुरहानपुर की ओर बह रहा है। इससे नेपानगर में गर्मी में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दरअसल नावथा में नेपा मिल का पंप हाउस है। यहां से पानी पंप कर नगर में स्थित फिल्टर प्लांट पर आता है। यहां से वितरण होता है, लेकिन 8 मार्च को अज्ञात लोगों ने पानी स्टोरेज के लिए बने डैम की दीवार तोड़ दी।

नेपा मिल अफसरों का कहना है कि इससे पहले भी अज्ञात लोग ऐसा कर चुके हैं। नेपा मिल की ओर से कई बार इसकी मरम्मत कराई गई। अज्ञात लोगों ने फिर इसे नुकसान पहुंचाया। अब इसे लेकर नेपा मिल कार्रवाई की तैयारी में है।

नेपा मिल अफसरों के अनुसार किसी व्यक्ति ने दीवार को तोड़ दिया है। इससे दो दिनों से पानी बह रहा है जो बुरहानपुर के गांवों की ओर जा रहा है। इससे गर्मी के दिनों में नेपानगर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेपा मिल का सिविल डिपार्टमेंट इससे पहले भी यहां मरम्मत का कम करा चुका है। अब नेपा मिल इसे लेकर कार्रवाई की तैयारी में है। 


           आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...

11 फरवरी से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुकिंग का समय! जानें नए नियम और टाइमिंग!!

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव 11 फरवरी 2025 से लागू होगा और इसका उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाना है। इस नए नियम के तहत, ट्रेन टिकट बुकिंग टाइमिंग और प्रक्रियाओं में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। आइए, इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं। नए ट्रेन टिकट बुकिंग नियम और समय भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के समय और प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए किए गए हैं। नए नियमों का सारांश विशेषता विवरण लागू तिथि 11 फरवरी 2025 Tatkal टिकट टाइमिंग (AC) सुबह 10:00 बजे Tatkal टिकट टाइमिंग (Non-AC) सुबह 11:00 बजे Advance Reservation Period (ARP) अब 60  दिन पहले तक बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप ID प्रूफ अनिवार्यता आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि। Tatkal टिकट बुकिंग टाइमिंग में बदलाव Tatkal टिकट बुकिंग के समय को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने इसे वर्गीकृत किया है: .AC क्लास टिकट: अब सुब...

कोचिंग जा रही छात्रा पर मनचलों ने किया अश्लील कमेंट: चाचा ने रोका तो पत्थर और बेल्ट से की पिटाई, कमलनाथ बोले- ‘दिल भर आता है, आंखें शर्म से झुक जाती है!!

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अपनी भतीजी को मनचलों से बचाना एक चाचा को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने शख्स की बेल्ट और पत्थरों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कमलनाथ ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामला कल सोमवार कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अश्लील कमेंट करने से रोका तो चाचा को बुरी तरह पीटा दरअसल, छात्रा को उसका चाचा बाइक पर बैठाकर कोचिंग ले जा रह था। तभी रास्ते में खड़े 4 मनचले उस पर अश्लील कमेंट करने लगे। चाचा ने इस हरकत का विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। दबंगई दिखाते हुए बेल्ट और पत्थरों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।  चारों आरोपियों को भेजा जेल टीआई कृपाल सिंह ने बताया कि हमले के बाद दोनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर फौरन 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और सभी का जुलूस निकाला। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से से उन्हें जेल भेज दिया...